Home » देश-विदेश » विदिशा: पार्षदों के धरने का 31वां दिन—महिला पार्षद भी शामिल, भाजपा संगठन तक पहुंचाई जाएगी बात

विदिशा: पार्षदों के धरने का 31वां दिन—महिला पार्षद भी शामिल, भाजपा संगठन तक पहुंचाई जाएगी बात

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा नगर पालिका में भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों की अनियमितताओं को लेकर भाजपा पार्षदों का धरना आज 31वें दिन में प्रवेश कर गया। अब तक दूर रहने वाली महिला पार्षद भी आज धरना स्थल पर पहुंचकर विरोध में शामिल हो गईं।
पहले उनके पति और प्रतिनिधि ही धरने में बैठ रहे थे, लेकिन अब महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी पार्षदों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।

पार्षद संगीता सक्सेना ने कहा कि एक महीने से उनके पति और परिवारजन उनकी जगह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे, लेकिन मजबूरी में अब महिलाओं को भी धरना स्थल आना पड़ रहा है।
वहीं पार्षद लीना कुशवाहा ने बताया कि निर्माण कार्यों में कोताही और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन जारी है। जैसे ही मुख्य मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू होगा, धरना समाप्त कर दिया जाएगा।

इधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने माना कि यह आश्चर्य की बात है कि पार्षदों की शिकायत संगठन तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि वे शासन और संगठन दोनों तक इन पार्षदों की बात पहुंचाएंगे ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्षदों की मांग उचित है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें