अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदिशा पुलिस द्वारा शक्ति सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ
कार्यक्रम के दौरान शक्ति सहायिका” जिला पुलिस विदिशा का शुभांरभ किया गया
लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर नाटकीय प्रस्तुति दी गई
उत्कृष्ट सेवा देने वाली महिला पुलिसकर्मियों, लोक अभियोजन अधिकारी, समाजसेविका सहित आंगनवाड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग विदिशा द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड विदिशा में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत लोक अभियोजन अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
विदिशा पुलिस द्वारा “शक्ति सहायिका” नामक एक विशेष पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत समाज में स्वयंसेवकों की एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी, जिसमें सक्रिय महिलाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इनमें शिक्षिकाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता, कॉलेज छात्राएँ, गृहणियाँ एवं अन्य प्रभावशाली महिलाएं शामिल होंगी।महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों, लोक अभियोजन अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवा के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा तकनीकों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कानूनों और स्वरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया



