Home » देश-विदेश » विदिशा में आत्महत्या रोकने की पहल, नर्सिंग कॉलेज में लोगों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

विदिशा में आत्महत्या रोकने की पहल, नर्सिंग कॉलेज में लोगों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के नर्सिंग कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें आम लोगों को जागरूक करने और संकट में फंसे व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला के माध्यम से जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभागियों को यह सिखाया जा रहा है कि आत्महत्या की सोच रखने वाले व्यक्ति के व्यवहार और मानसिक स्थिति को कैसे पहचाना जाए। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ऐसे लोगों से किस तरह संवाद कर उन्हें इस घातक कदम से रोका जा सकता है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों को अलग-अलग बैच में ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे अपने क्षेत्र में समय रहते लोगों की मदद कर सकें।

डॉ. अशोक राजपूत  “आत्महत्या की प्रवृत्ति को समय रहते पहचाना जा सकता है। अगर परिवार या आसपास के लोग सतर्क रहें और सही तरीके से बात करें, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें