Home » देश-विदेश » विदिशा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार, युवती सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

विदिशा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार, युवती सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के गंजबासौदा में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने एक संगठित नेटवर्क पर छापा मारते हुए एक युवती सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर, गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, 5 मोटरसाइकिल और ₹52 हजार नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री और संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

एसपी रोहित काशवानी ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत, सानू, शिवा, लकी, चंद्रमोहन और अंबिका शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त थे।

 

तलाशी के दौरान कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है ताकि उनकी असल धातु और स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध हथियारों के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें