विदिशा में शराब माफिया का गुंडाराज देखने को मिल रहा
विदिशा के व्यस्तम इलाका माधवगंज चौराहे पर शराब ठेकेदार के 10 से 15 लोगो ने ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष पति बृजेश लोधी की जमकर पिटाई लगा दी । बताया गया कि माधवगंज चौराहे पर स्थित जैन भोजनालय के नीचे ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष पति अपने साथी के साथ खड़े थे , इसी दौरान 10 से 15 लोगो लोग लाठी डंडे लेकर आए और उन्होंने दोनो के साथ मारपीट करना शुरू कर दी । जिसके कारण बहा अफरा तफरी मच गई , लगभग 15 मिनिट तक वह लोग मारते रहे , बही मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए मारपीट की घटना ने दो लोगो चोटे आई दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में ले जाएगा जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं घटना की जानकारी चलते ही विधायक मुकेश टंडन जिला चिकित्सालय पहुंचे और दोनो का हाल जाना
बताया जा रहा है कि अवैध शराब को लेकर ब्रजेश लोधी और शराब के ठेकेदार के बीच विवाद था जिसको लेकर मारपीट हुई
सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि ब्रजेश लोधी और उसके साथी का शराब ठेकेदार के लोगो के साथ कुछ झगड़ा हुआ था जिसमे वह घायल हो गए है उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है


