गुजरात में स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के पावन अवशेषों का दर्शन और रुद्राभिषेक कार्यक्रम बुधवार को विदिशा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने विस्तृत जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को सभी ज्योतिर्लिंगों में श्रेष्ठ माना जाता है। मंदिर से जुड़े पवित्र अवशेष आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1924 में सोमनाथ मंदिर के पुजारी के परिजनों द्वारा ये अवशेष सुरक्षित रखे गए थे, जिन्हें बाद में दक्षिण भारत के माध्यम से वर्तमान पुजारी सीताराम द्वारा श्री श्री रविशंकर को सौंपा गया।
इन अवशेषों के साथ देश के 8 राज्यों में पूजन-पाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की कड़ी में 30 तारीख को सागर, 31 तारीख को विदिशा और 4 तारीख को भोपाल में रुद्राभिषेक कर आयोजन का समापन होगा।


