विदिशा में 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत आज जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। लोक अदालत में बिजली से जुड़े मामलों में विशेष राहत दी जाएगी। बिजली बिल बकाया और चोरी के मामलों में समझौता करने पर उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। बिजली कंपनी ने प्री-लिटिगेशन और लिटिगेशन के 4292 प्रकरण चिह्नित किए हैं।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने बताया कि हर साल चार नेशनल लोक अदालत का आयोजन होता है। इस साल की पहली लोक अदालत के लिए जिले में 28 खंड पीठों का गठन किया गया है। इसमें 11 हजार केसों को रिफर किया गया है। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को न्याय दिलाना है। जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार वाहन विभिन्न स्थानों पर जाकर लोक अदालत की जानकारी देगा।
जिला एवं शस्त्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन




