Home » देश-विदेश » विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर कार्यक्रम, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात

विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर कार्यक्रम, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और रेल अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यापार, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। रेलवे ठहराव से विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री से विदिशा, सांची और दीवानगंज रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी, जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेंगलुरु और वैष्णो देवी जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी विकास का आधार है, इसलिए रेलवे के साथ-साथ सड़क नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अगले महीने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विदिशा आगमन की जानकारी भी दी गई, जहां सड़क परियोजनाओं की समीक्षा और नई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें