विदिशा सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
6 सट्टेबाज गिरफ्तार, ₹3.63 लाख का मशरूका जब्त
जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआ एवं सट्टा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में पुलिस ने 6 सट्टेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
छापेमारी की जानकारी देते हुए *थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा* ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹13,500 नगद, 17 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹1 लाख), 4 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख) सहित सट्टा पर्ची और अन्य सामग्री जब्त की। कुल मिलाकर ₹3,63,500 का मशरूका जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा ने आगे कहा कि इस मामले में अपराध क्रमांक 721/2025 दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(A) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


