सिरोंज विधायक उमाकांन्त शर्मा ने मुगलसराय में करीब 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों क़ी सौगात दी
मिला नया स्कूल भवन और छात्रावास व उप स्वास्थ्य केंद्र और सड़के
1मार्च को सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा मुगलसराय पंचायत पहुंचे और 3करोड़ 71 लाख 38 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया l आज मुगलसराय को जो नया स्कूल भवन मिला है उसमें तीन लेब और चार क्लासरूम हैं l साथ ही नया हॉस्टल भवन भी मिला है, इससे ग्रामीण क्षेत्र के उन विधार्थियों को लाभ होगा जो कक्षा 12 वीं तक क़ी शिक्षा गांव में ही रहकर प्राप्त करते है l इसके अलावा कई सीसी रोड, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण भी आज के कार्यक्रम में शामिल रहें l आज मिली सौगात से इस क्षेत्र का विकास होगा और जन जीवन सुगम बनेगा l
लोकार्पण – सीसी रोड हाई स्कूल परिसर में 3.5 लाख, मुगलसराय उप स्वास्थ्य केंद्र भवन 43.88 लाख, नया स्कूलों भवन 1करोड़ 23 लाख, शासकीय छात्रावास 1करोड़ 38 लाख, सिद्ध आश्रम 15लाख, विधायक निधि से सामुदायिक भवन 8 लाख, सामुदायिक भवन मय सीसी रोड 25 लाख, सीसी रोड पालीवाल मोहल्ला व सिरस्वास में 15लाख l कुल 3करोड़ 71 लाख 38 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया l
भूमिपूजन – ग्राम प्यासी में सीसी रोड 2.16 लाख, ग्राम वामन खेड़ी में मेने रोड से अजब सिंह के घर तक सीसी रोड 2.81 लाख, ग्राम गोपालपुर में 15 वे वित्त से पुलिया निर्माण 5.38 लाख, ग्राम धमऊ खेड़ी में पुलिया निर्माण 15 वे वित्त से 4.65 लाख, विधायक निधि से ग्रेवल मार्ग मुगलसराय में 10 लाख l कुल भूमि पूजन कार्य 25 लाख रुपए के l
इस प्रकार 37138000 रुपए के लोकार्पण व 25 लाख के भूमिपूजन कुल मिलाकर 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपए क़ी सौगात मुगलसराय क्षेत्र को आज विधायक उमाकांन्त शर्मा के माध्यम से मिली है


