Home » देश-विदेश » वृद्ध महिला का शव आज गांव के ही सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला

वृद्ध महिला का शव आज गांव के ही सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला

Facebook
X
WhatsApp

इछावर : 27 तारीख़ से लापता वृद्ध महिला का शव आज गांव के ही सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला।

परिजनों का पुलिस पर आरोप कहा कि हम जब थाने गए तो पुलिस द्वारा कहा गया कि कल आना।

शव वाहन भी नहीं पहुंचा, ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रखकर परिजन इछावर पहुंचे।

मामला इछावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनपुर (तुमड़ी) का है जहाँ धापू बाई उम्र 80 वर्ष 27 फरवरी से लापता थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने इछावर थाना में भी कराई थी। आज महिला का शव गांव में ही सड़क किनारे मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उपनिरीक्षक कमलेश चौहान ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे है। महिला की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें