राष्ट्रीय पर्व के दिन अवैध रूप से बिक रही शराब का कवरेज करने गए पत्रकार के साथ की हाथापाई आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
सिरोंज नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के दिन बासौदा नाके पर बलेजा पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब की दुकान के पीछे इमलानी रोड पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी,जिस को लेकर अब्दुल वाहिद गोरी आईबीएन के संवाददाता कबरेज कर रहे थे उसी समय शराब ठेकेदार के लोगों ने वाहिद गोरी के साथ हाथापाई की इस दौरान मोहल्ले वासी ओर दुकानदारों ने बीच बचाव किया
वाहिद ने इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को ओर अपने पत्रकार साथियों को दी जिस पर पत्रकार साथियों ने थाने पहुंचकर एक आवेदन पत्र थाना प्रभारी के नाम दिया जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 173 बी एन एस एस की के तहत धारा 296,115(2),351(3) 126(2) एवं 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मोहल्ले वासियों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं और शराब माफियाओं के गुंडों द्वारा कई बार लोगों के साथ मारपीट की गई है और छुट्टी के दिन भी इन लोगों द्वारा खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जाती है इन लोगों को ना तो स्थानीय लोगों का डर है और ना ही प्रशासन का डर है इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होती इसलिए इनके हौसले बुलंद है। अगर कोई इनकी अवैध गतिविधियों के बारे में आवाज उठाता है तो इनके गुंडे एकत्रित हो जाते हैं और विरोध करने वाले पर भारी दबाव बनाते हैं यहां तक की उसके साथ मारपीट भी कर देते हैं मोहल्ले वासियों ने इस स्थान से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की हैं


