Home » देश-विदेश » शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नाराज हो गए

शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नाराज हो गए

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नाराज हो गए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ग्वालियर की सड़कों की स्थिति चिंताजनक है और इस पर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के साथ आधे घंटे तक गहन चर्चा की

बैठक में तय हुआ कि शहर की सभी सड़कों को चिन्हित कर तीन रंगों में वर्गीकृत किया जाएगा लाल रंग से उन सड़कों को चिह्नित किया जाएगा जो बेहद खराब स्थिति में हैं पीली सड़कें वे होंगी जो बरसात में खराब हो गई हैं जबकि हरी सड़कें अच्छी और सही स्थिति वाली होंगी

सिंधिया ने निगम और सरकार से सड़कों पर खर्च हुई राशि और भविष्य में आवश्यक अनुमानित बजट की पूरी जानकारी मांगी है उन्होंने कहा कि अगली बैठक में विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा ताकि ग्वालियर की सड़क व्यवस्था में आमूलचूल सुधार हो सके

आज हुई बैठक में कुल 18 से 20 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई जिनमें शहर के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं इनमें एलिवेटेड रोड का निर्माण रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और चंबल से ग्वालियर को पानी उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आने वाले समय में शहरवासी बदलाव को महसूस करेंगे

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें