Home » देश-विदेश » शासकीय डाक्टर ने बनाया शासकीय आवास को निजी नर्सिंग होम

शासकीय डाक्टर ने बनाया शासकीय आवास को निजी नर्सिंग होम 

Facebook
X
WhatsApp

 अनूपपुर : एक तरफ सरकार आदिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक शासकीय डाक्टर अपने शासकीय आवास को निजी नर्सिंग होम में संचालित कर जनता से मोटी रकम वसूली करने में आमदा हो चुका है, चलिए जानते हैं क्या मामला है। और कहा पर संचालित हो रहे हैं शासकीय आवास पर निजी नर्सिंग होम 

 अनूपपुर जिले के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर राजीव मोगरे का है,जो पदस्थ हैं पुष्पराजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर,

डाक्टर राजीव मोगरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से शासकीय आवास मुहैया कराया गया है जहां पर डाक्टर साहेब आराम कर सके , लेकिन डाक्टर राजीव मोगरे पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा नाम मात्र की करते हैं,और शासकीय पेमेंट तथा शासकीय सुविधाओ का भरपूर लाभ उठाने के साथ, शासकीय आवास पर ही निजी नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों से बकाया फीस लेते हैं और साथ ही दवाओं का भंडार स्टोर उस शासकीय आवास पर उपलब्ध कराकर रखें हुए हैं, कुछ ग्रामीणों के द्वारा सूचना उपलब्ध कराई जा रही थी कि डाक्टर राजीव मोगरे स्वास्थ्य केंद्र में नहीं बैठते हैं बल्कि उनको दिखाना है तो उनके शासकीय आवास पर ही मुलाकात होगी ,

जब मीडिया की टीम सच जानने के लिए ग्राउंड पर जाती है तो जमीनी हकीकत और जानकारी सटीक निकालकर आती है,कि सच में डाक्टर मोटी रकम वसूलने के चक्कर में शासकीय आवास को निजी नर्सिंग होम में संचालित कर रहा है, कुछ ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि डाक्टर राजीव मोगरे फीस लेते हैं और अपने निजी लेटर पैड का उपयोग करके मरीजों को बाहर की दवा लेने के लिए मजबूर करते हैं जबकि वो पुष्पराजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ हैं और ड्यूटी टाइम पर है 

शासकीय सेवा में पदस्थ डाक्टर का काम होता है मरीजों का बेहतर इलाज करना न कि उनको शासकीय आवास पर बुलाकर प्रायवेट इलाज करना ,एक तरह से देखा जाए तो डाक्टर राजीव मोगरे के द्वारा यह काम एक भ्रष्टाचार की कहानी को दिखाता है कि जिसे शासकीय सेवा देने के लिए पदस्थ किया है, वह उस काम न करके जनता के साथ लूट खासोट का काम करने में आमदा हो चुकें हैं 

 जब जिले के जिम्मेदार अधिकारी मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के वर्मा से बात चीत की गयी तो उन्होंने बचाव की मुद्रा में जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है,अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कार्यवाही करता है

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें