Home » देश-विदेश » संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों दिया गया प्रशिक्षण

संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों दिया गया प्रशिक्षण

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर : छात्राओं का प्रैक्टिकली ज्ञान बढाने शिक्षकों को वितरित की किट

उत्कृष्ट विद्यालय नंबर वन में आज संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा विज्ञान विषय के लगभग बीस शिक्षकों को एक दिवसीय प्रैक्टिकली प्रशिक्षण दिया गया 

संकल्प समाजसेवी संस्था के ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि संकल्प समाजसेवी संस्था विगत दो वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है जिसमें छतरपुर विकासखण्ड के 35 हायर सेकंडरी स्कूलों में केरियर गाइडेंस के लिए और 20 स्कूलों में विज्ञान प्रमोशन के लिए हम काम कर रहे हैं इसमें हमने सात हजार बच्चों को प्रयोग से जोड़ने का लक्ष्य तैयार किया है यहां पर बच्चों में एक कमी देखी गई है कि उनका ऐकडेमिक तो पूरा होता है लेकिन प्रैक्टिकली बच्चों की कमजोर स्थिति है जिसको दृष्टि गत रखतें हुए बच्चों की दक्षता बढ़ाने के लिए आज बीस स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण किया गया और उनको प्रैक्टिकल किट भी हमारी संस्था द्वारा प्रदान की गई है जिससे की की बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाया जा सके इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति मौजूद रहे इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त विज्ञान शिक्षकों को किट प्रदान करते हुए शिक्षकों से अपील की है कि वह बच्चों को उचित मार्गदर्शन देकर प्रैक्टिकल ज्ञान देकर दक्ष बनाए इस अवसर पर संस्था की रजनी सक्सेना सहित उत्कृष्ट विद्यालय नंबर वन के प्राचार्य श्री संतोष शर्मा मौजूद रहे

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें