छतरपुर के MLB संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला वार्ड नंबर 13 में 14 अगस्त गुरुवार के दिन बच्चों का हाफ टाइम से दोपहर 2 बजे अवकाश किया गया ताकि बच्चे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन समय पर शाला आकर ध्वजारोहण समारोह में शामिल हो सके लेकिन संस्था में कार्यरत स्टाफ को पूरे समय शाला में उपस्थित रहने के निर्देश थे वहीं संस्था के प्रधान अध्यापक एस पी तिवारी ने समस्त शिक्षक स्टाफ शाला में शाम 4.30 तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया लेकिन संबंधित स्टाफ बच्चों की हाफ टाइम से छुट्टी होने के कारण वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करते हुए संस्था से निर्धारित समय से पूर्व दोपहर तीन बजे ही संस्था से चला गया उक्त पूरे मामले की जानकारी प्रधान अध्यापक द्वारा संकुल प्राचार्य सविता अग्रवाल को दी गई पूरे मामले में संकुल प्राचार्य सविता अग्रवाल का कहना है कि समय के पूर्व शाला छोड़ने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी अब देखना होगा कि पूरे मामले में स्कूल शिक्षा विभाग लापरवाह शिक्षकों पर क्या कार्यवाही करता है यह बडा सवाल है


