Home » देश-विदेश » साइबर ठगी और फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से अभियान

साइबर ठगी और फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से अभियान

Facebook
X
WhatsApp

पूरे प्रदेश के साथ विदिशा में भी साइबर ठगी और फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। विदिशा में भी इसकी शुरुआत की गई है। आज पुलिस द्वारा वाहन रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वाहन रैली यातायात थाना परिसर से प्रारंभ होकर बसस्टैंड, नीमताल, ओवर ब्रिज, सिविल लाइन, अहमदपुर चौराहा, पीतल मिल चौराहा, ओवरब्रिज खरीफाटक, माधवगंज से मुख्य बाजार होते हुए वापस यातायात थाना परिसर में इसका समापन किया गया। एसपी रोहित काशवानी ने हरी झंडी दिखा कर इस वाहन रैली का प्रारंभ किया।इस दौरान सीएसपी अतुल सिंह के अलावा डीएसपी ज्योति शर्मा, यातायात थाना प्रभारी निरपत सिंह लोधी भी शामिल रहे

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें