Home » देश-विदेश » सिक्योरिटी गार्ड की करंट लगने से मौत

सिक्योरिटी गार्ड की करंट लगने से मौत

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी मध्यप्रदेश

शिवपुरी जिले के मगरौनी ,विद्युत वितरण कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड भूपेंद्र बघेल जिनकी उम्र 24 थी करंट लगने से मौत
इस घटना के बाद परिजनों विरोध स्वरूप बघेल समाज ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। भूपेंद्र को फॉरेस्ट चौकी में लाइन मेंटेनेंस के दौरान पोल पर चढ़कर काम कर रहा था तभी मेन लाइन चालू हो गई और उसे करंट लगने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई
परिजनों का आरोप है कि जब भूपेंद्र की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी थी तो उस से लाइन मेंटेनेंस का काम क्यों करवाया जा रहा था और परिजनों ने अधिकारियों पर ये भी आरोप लगाया कि उससे जबरन काम का बोला जाता नहीं तो उसे घर पर बैठो ये बोला जाता था भूपेंद्र को जबरन पोल पर चढ़ने के लिए मजबूर किया, जबकि यह उसकी ड्यूटी का हिस्सा नहीं था। वे निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही परिजनों ने मृतक के परिवार को एक नौकरी, आर्थिक सहायता और दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

जानकारी मिलते ही नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव और तहसीलदार अमित दुबे मौके पर पहुंचे जहां परिजनों को जाम हटाने के लिए कहां गया और आश्वासन दिया गया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में करैरा एसडीओपी, एसडीएम और बिजली विभाग के उपमहाप्रबंधक पहुंचे परिजनों से बातचीत कर पुलिस ने लाइन हेल्पर नरेश कुशवाह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की और बिजली विभाग के उपमहाप्रबंधक ने मृतक के माता पिता को पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। तब जाकर परिजनों ने मृतक भूपेंद्र बघेल का शव सड़क से हटा कर जाम खोला।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें