Home » देश-विदेश » सिरोंज में मसूर खरीदी में करोड़ों रुपए का घोटाला

सिरोंज में मसूर खरीदी में करोड़ों रुपए का घोटाला

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के सिरोंज में मसूर खरीदी में करोड़ों रुपए का सनसनीखेज घोटाला सामने आया है पथरिया के श्रीनाथ वेयर हाउस में सियलपुर सोसायटी के खरीदी केंद्र पर शुरू में 600 क्विंटल मसूर अमानक होने की आशंका थी, लेकिन रविवार को जिलास्तरीय जांच दल ने जब 8 स्टैक की जांच की, तो 2 स्टैक में 3 हजार क्विंटल मसूर मिट्टी और कचरे के साथ अमानक पाई गई.इस खुलासे ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया, गड़ब  के बाद वेयर हाउस को सील कर दिया गया है सर्वेयर, समिति प्रबंधक, ठेकेदार, हम्माल और वेयर हाउस प्रबंधन समेत नैफेड, मार्कफेड और कृषि विभाग के अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं

जांच दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रीनाथ वेयर हाउस को सील कर दिया अमानक पाई गई 6,000 बोरियों के अपग्रेडेशन का आदेश सियलपुर सोसायटी को दिया गया है अपग्रेडेशन का पूरा खर्च और अमानक माल का नुकसान समिति को वहन करना होगा  डीएमओ कल्याणसिंह ठाकुर के अनुसार 8 स्टैक की जांच में 2 स्टैक में 6,000 बोरियां अमानक मिलीं   इस घोटाले में उपज पास करने वाले सर्वेयर, समिति प्रबंधक, ठेकेदार, तुलावटी, हम्माल और वेयर हाउस प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है.

सिरोंज में सियलपुर सहकारी समिति चना मसूर की सरकारी खरीद कर रही है , पथरिया के पास श्री नाथ वेयरहाउस में उपार्जन केंद्र बनाया हुआ है  शुक्रवार 16 मई को सिरोंज SDM हर्षल चौधरी को मसूर खरीद में गड़बड़ी की सूचना मिली थी  जाँच करने पहुँचे SDM, एसएडीओ वीरेंद्र मालवीय, ओर ज़िला विपणन संघ के अधिकारीयों को भारी अनियमितता मिली , करीब 200 क्विंटल के दो बड़े मसूर के ढेर वेयरहाउस के भीतर अमानक स्तर के मिले जिनमें भारी संख्या में रेत ओर मिट्टी मिली पाई गईं थी इसके अलावा करीब 400 बोरियों में भी घटिया मिलावटी मसूर भरी मिली है  इस पूरे मामले को लेकर एडीएम अनिल डामोर का कहना है कि प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल जांच के बाद बेयर हाउस को सील कर दिया गया है 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें