पवई मध्य प्रदेश : जिले के दूरस्थ ग्राम बम्होरी में 15 दिनों से उल्टी-दस्त का प्रकोप। गांव में डाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा।
जिले के शाहनगर जनपद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के ग्राम बम्होरी में उल्टी-दस्त की बीमारी कहर बरपा रही है। यहां लोग उल्टी-दस्त से 15 दिनों से परेशान हैं। बीते तीन दिन में गांव में 2 लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन लोग बीमार हैं।
वही बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया है। गंभीर बीमार लोगों को समीपी स्वास्थ्य केंद्र हरदुआ और दमोह जिले के हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हडक़ंप मचा है।
सीएमएचओ पन्ना डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि बीमारी के प्रकोप को देखते हुए गांव में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है जो घर-घर जाकर सर्वे, सैंपलिंग और इलाज कर रही है। चार लोगों को समीपी स्वास्थ्य केंद्र हरदुआ में भर्ती कराया गया, जबकि 10 लोग समीपी जिला दमोह के हटा अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। हालाकि ग्रामीणों में डर का माहौल है। जहां आधिकारिक तौर पर दो लोगों की मौत की पुष्टि की तो वहीं ग्रामीणों के अनुसार पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें सेवक 32, राधा बाई 30 , कंछेदी 45, मंसो 16 , एवं मुन्नीबाई 60 वर्ष बताई गई


