Home » देश-विदेश » सेवानिवृत होने के बाद भी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाएंगी शिक्षिका

सेवानिवृत होने के बाद भी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाएंगी शिक्षिका

Facebook
X
WhatsApp

भिंड : बच्चों को राम और कृष्ण की शिक्षा भी आवश्यक – साधना शर्मा।

गीता व शाल श्रीफल भेंटकर स्टाफ एवं ग्रामीणों ने दी भावुक विदाई।

भिंड जिले के रौन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका साधना शर्मा को सेवानिवृत होने के बाद स्कूल के स्टाफ एवं ग्रामीण जनों के द्वारा गीता और शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। विदाई के समय हर कोई भावुक नजर आया, इस मौके पर शिक्षिका साधना शर्मा ने कहा कि अब तक उन्होंने पगार लेकर बच्चों को पढ़ाया है, मगर अब रिटायर होने के बाद भी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए भगवान श्री राम एवं कृष्ण के चरित्र को भी पढ़ाना आवश्यक है। स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि उन्होंने साधना शर्मा ने नियमित होकर बच्चों को शिक्षा प्रदान की है उनका रिटायर होने के बाद बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का फैसला स्वागत योग्य है। मुख्य अतिथि ने कहा कि उनके रिटायर होने पर ऐतिहासिक विदाई समारोह दर्शाता है कि उन्होंने ईमानदारी से अपनी सेवाओं को निभाया है। सेवानिवृत्त विदाई समारोह में मुख्य अतिथि पी,डी, पचौरी पुर्व प्राचार्य, अरविंद मिश्रा पुर्व वीईओ, दसरथ कौरव प्राचार्य सहित स्कूल का स्टाफ ग्रामीण जन एवं पत्रकार मौजूद रहे।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें