विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के एक स्कूल में मासूम छात्र से बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है
आरोप है कि शिक्षक ने छठी कक्षा के छात्र की न केवल डंडे से पिटाई की, बल्कि उसका सिर टेबल पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया मामला थाने पहुंच चुका है और पुलिस जांच में जुटी है
घटना सिरोंज की ग्राम पंचायत भोरिया के हाई स्कूल की है
यहां पढ़ने वाला छठी क्लास का छात्र लहूलुहान हालत में घर लौटा
छात्र के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को अतिथि शिक्षक टीकाराम जाटव ने बुरी तरह पीटा और सिर टेबल पर दे मारा, जिससे खून बहने लगा…पिता पहले घायल बेटे को लेकर स्कूल पहुंचे और शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने उनकी बात अनसुनी कर दी….इसके बाद वह सीधे सिरोंज थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे का कहना है कि परिजनों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि स्कूल स्टाफ का दावा है कि बच्चे को चोट धोखे से लगी है…पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है


