ग्वालियर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीछा करते हुए आरक्षक प्रमोद त्यागी को गोली मारी और उसका मोबाइल, बाइक व नकदी लूटकर फरार हो गए।
गोली लगने से घायल आरक्षक को मौके से गुजर रहे पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक का जेएएच ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।
एसआई सुनील सिंह तोमर ने बताया कि घायल आरक्षक जौरा का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर में पदस्थ है। वारदात के समय वह सिविल ड्रेस में था। पुलिस ने हाईवे से जुड़े सभी रास्तों की नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल आरक्षक का हालचाल जाना।
Author: mpmedia24
Post Views: 56


