ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 16 कैदियों को आज शुक्रवार सुबह जेल से आजाद किया गया। एक कैदी उत्तर प्रदेश के झांसी का था.जिसके खिलाफ झांसी में एक अपराध पंजीबद्ध है इसलिए उसे झांसी भेजा गया है।यह सभी आरोपी हत्या के दोषी पाए गए थे और 20-20 साल की सजा काट रहे थे इनमें से ज्यादातर लोगों ने 14 साल की सजा जेल में काट ली है. जबकि 6 साल की सजा उनके अच्छे चाल चलन के कारण माफ कर दी गई है। इन सभी कैदियों को एक आम नागरिक बनकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का मौका दिया गया है। हर साल की तरह चार अवसरों पर जेल से कैदियों को उनके अच्छे चाल चलन के कारण रिहा किया जाता है. खास बात यह है कि इस मौके पर एक भी महिला कैदी इन आजाद हुए लोगों में शामिल नहीं थी। जेल प्रशासन ने इन सभी लोगों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़े रहने की सलाह दी है


