Home » देश-विदेश » 2 किलो गांजा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

2 किलो गांजा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर मध्यप्रदेश 

सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 2 किलो गांजा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार जी

महिला आरोपी सुमित्रा यादव पूर्व से NDPS एक्ट के तीन अपराध पूर्व से दर्ज

एस पी अगम जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है उसी तारतम्य में आज सिविल लाइन पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पन्ना रोड पंचवटी ढाबा के पास मैदान में गांजा बेचने की फिराक में एक युवक बैग लिए खड़ा हैं सूचना पर मौके पर पुलिस टीम तत्परता से पहुंची और संदेही युवक को हिरासत में लिया तो उसके कब्जे से बैंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो कि 2 किलोग्राम पाया गया सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि उक्त अभियुक्त से दो किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपए बताई जा रही है पूछताछ पर आरोपी युवक ने बताया कि उक्त गांजा सटई रोड निवासी सुमित्रा यादव के पास से विक्रय हेतु लाना बताया गया अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है,हम आपको बता दें कि उक्त महिला आरोपी पर पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं उक्त कार्यवाही में सीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे उप निरीक्षक नेहा गुर्जर आरक्षक दिनेश मिश्रा धर्मेंद्र चतुर्वेदी,पवन एवं महिला आरक्षक पुष्पा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें