कटनी : बरही वन परिक्षेत्र के ताली रोहनिया गांव में शुक्रवार सुबह बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला बेटी बाई पत्नी अशोक वर्मन को बरही स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया…