Home » देश-विदेश » आदिवासी जमीन की अवैध रजिस्ट्री का विवाद—राजस्व अमला मौके पर, सीमांकन बिना लौटे

आदिवासी जमीन की अवैध रजिस्ट्री का विवाद—राजस्व अमला मौके पर, सीमांकन बिना लौटे

Facebook
X
WhatsApp

कटनी में इन दिनों भूमाफिया का बड़ा खेल सामने आ रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले की शिकायत नगर तहसीलदार से किए जाने के बाद गुरुवार को राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जांच की।

जमीन के भू-स्वामी सचिन बिचपुरिया ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 हजार वर्गफुट जमीन कुछ वर्ष पहले खरीदी थी, लेकिन बाजू की जमीन के मालिक सुरेश तीरथानी द्वारा लगातार झूठी शिकायतें कर उनके निर्माण कार्य को रोका जा रहा है।

सचिन बिचपुरिया ने तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया है और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हाइवे से लगी आदिवासी मद की जमीन की रजिस्ट्री कागज आधारित तरीके से की गई है तथा खसरे में हेरफेर कर जमीन बेचे जाने का मामला सामने आ रहा है।

राजस्व अधिकारी और हाइवे अमला सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते सीमांकन नहीं हो सका और अधिकारी लौट गए।

सचिन बिचपुरिया का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आदिवासी समाज की जमीनों की अदला-बदली और खसरा नंबर बदलने का खेल चल रहा है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में पटवारी से मौके पर जांच कराई गई है और जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें