Home » देश-विदेश » कटनी: ताली रोहनिया में बाघ का हमला — महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

कटनी: ताली रोहनिया में बाघ का हमला — महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : बरही वन परिक्षेत्र के ताली रोहनिया गांव में शुक्रवार सुबह बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला बेटी बाई पत्नी अशोक वर्मन को बरही स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में घेराबंदी कर बाघ की मूवमेंट की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन भी हालात पर नजर रखे हुए है।

गांव के लोगों ने बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा को लेकर मांगें उठाई हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें