छतरपुर : पुलिस ने गरेला में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफतार
लूटी गई राशि सहित तकरीबन 3 लाख का मशरुका और अवैध हथियार कट्टा बरामद
बीते दिनों छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत ग्राम गरेला में एक किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर डकैती को घटना को अंजाम देने वाले सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आज मंगलवार को पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अगम जैन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया हम आपको बता दें कि इस सनसनीखेज घटना के बाद एसपी अगम जैन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दस हजार का ईनाम घोषित किया गया था घटना में शामिल संदेहियों के झुनझुन देवी मंदिर के पास होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सभी संदेहियों को हिरासत में लिया और बारीकी से पूछताछ की तो संदेहियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया उक्त घटना की योजना जागेश्वर एवं शिवदयाल ग्राम उर्दमऊ द्वारा बनाई गई थी डकैती की योजना में दादू उर्फ राजेन्द्र के माध्यम से अन्य साथियों को सम्मिलित किया गया था डकैती की योजना में अवैध हथियार कट्टा प्रदान करने वाले आरोपी जगदीश सिंह सहित सभी आठों आरोपियों को राउंडअप किया गया है उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा सुरभि शर्मा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा



