Home » देश-विदेश » 38 पार्षदों का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

38 पार्षदों का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Facebook
X
WhatsApp

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ 38 पार्षदों का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा के खिलाफ आज बड़ा विरोध देखने को मिला। नगर पालिका के 38 पार्षद सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचे और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

पार्षद ज्योति जैन ने बताया कि नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और नागरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अध्यक्ष के कार्यकाल में कोई ठोस विकास नहीं हुआ है, इसी कारण सभी पार्षद एकजुट होकर विरोध दर्ज करने पहुंचे हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर ने कहा कि पार्षदों द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है उसकी जांच कराई जाएगी। जांच उपरांत जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें