छतरपुर में 8 वीं का छात्र स्कूल में कट्टा लेकर आया प्रिंसिपल ने पुलिस को बुलाया सिविल लाइन पुलिस ने कट्टा जप्त कर कार्यवाही शुरू की
छतरपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कक्षा 8वीं का छात्र स्कूल में अवैध कट्टा लेकर आया,प्रिंसिपल ने पुलिस को बुलाया, छात्र से 1 कट्टा जप्त और एक अन्य कट्टा अन्य स्थान से जप्त, छात्र गिरफ्तार
सिविल थाना क्षेत्र के छतरपुर के PM श्री शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 की घटना
हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में एक छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी फिलहाल पूरे मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है अब देखना होगा कि उक्त छात्र कट्टा कहा से लेकर आया था और किस मंशा और किस मकसद से यह छात्र अवैध हथियार लेकर आया था यह पुलिस विवेचना के बाद ही खुलासा होगा पूरे मामले में क्या बोले सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे आप भी सुनिए


