Home » देश-विदेश » आदिवासी किसान पहुचे कलेक्टर कार्यालय

आदिवासी किसान पहुचे कलेक्टर कार्यालय

Facebook
X
WhatsApp

कलेक्टोरेट का घेराव :  बुरहानपुर जिले के धुलकोट तहसील के 40 गांवों के 500 से अधिक आदिवासी किसान पहुचे कलेक्टर कार्यालय, गांव के सुक्ता नदी पर डेम बनाने की मांग को लेकर आदिवासी कर रहे आंदोलन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव कलेक्टर से मिलने की मांग को लेकर तेज धूप में करीब 2 घंटे तक बैठे रहे ग्रामीण आदिवासी किसान, कलेक्टर से मिलकर ही सौपेगे ज्ञापन इस मांग पर अड़े आदिवासी किसान, जब कलेक्टर ने आदिवासियों से मिलने से इनकार किया तो आदिवासी अपनी जिद पर अड़े रहे और चेतावनी देते हुए कहा कि आधे घंटे में कलेक्टर नही आये तो बुरहानपुर अंकलेश्वर नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसके बाद कलेक्टर आदिवासियों से मिले और उनकी समस्या सुन जल्द हल करने का आश्वासन दिया। 

बुरहानपुर जिले के धुलकोट तहसील क्षेत्र के करीब 40 गांव के आदिवासी किसान पहुचे कलेक्टर कार्यालय जंहा आदिवासी किसानों ने आंदोलन करते हुए कलेक्टर से मिलने की मांग की गई किन्तु कलेक्टर हर्ष सिंह ने आदिवासी किसानों से मिलने से इंकार कर दिया जिससे गुस्साए आदिवासी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी आदिवासी किसान तेज धूम में कलेक्टर से मिलने के इंतजार में कलेक्टर कार्यालय परिसर में जमीन पर आंदोलन करने बैठ गए, इन लोगो की मांग है कि गांव के सुक्ता नदी पर डेम निर्माण करने किया जाए, ताकि इस डेम से आसपास के करीब 40 गांव के किसान लाभान्वित होंगे इस डेम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की थी और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी घोषणा की है, इसे लेकर पूर्व में सर्वे भी हो चुके है कई लोगो को मुआवजा भी मिल चुका है किंतु अब यह कार्य नही हो रहा है जिससे ग्रामीण आदिवासी किसानों की चिंताएं बढ़ गई है, क्योंकि अभी से पानी की किल्लत देखने को मिल रही है अभी तो पूरा गर्मी का मौसम बाकी है, इसी मांग को लेकर आज करीब 500 से अधिक आदिवासी किसान पहुचे कलेक्टर कार्यालय और घेराव कर किया आंदोलन कलेक्टर ने मिलने से किया इंकार तो आदिवासी किसानो ने दिया आधे घण्टे अल्टीमेटम कलेक्टर आधे घण्टे में नही मीले तो करेंगे नेशनल हाइवे का चक्काजाम जिसके बाद कलेक्टर ने आदिवासियों से मिलकर उनकी समस्या जानी और जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया है

 

वही जब इस सम्बंध में एडीएम वीरसिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि आदिवासी किसानों की मांगों को शासन स्तर तक पहुचाने का कार्य किया जाएगा और आदिवासी किसानों की मांगों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें