भैरूंदा पुलिस थाना द्वारा कृषि उपज मण्डी भैरूंदा मे इलेक्ट्रानिक तौल कांटा में चिप लगाकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग का को पुलिस ने पकडा
घटना मे शामिल पांचो आरोपी वजन कम ज्यादा कर धोखाधडी कर कमा रहे थे किसानों की फसल से बड़ा मुनाफा मुनाफा भेरूंदा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आरएफ चिप, रिमोट सहित अन्य गैजेट जप्त कर
घटना मे प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन एवं सोयाबीन
की बोरियो की कुल कीमत करीबन 17 लाख का अनाज जप्त क्या
मामला थाना भेरूंदा में दिनांक 01.03.2025 को फरियादी सचिव कृषि उपज मण्डी भेरूंदा विलियम जार्ज पिता स्व बेंजामिन जार्ज उम्र 56 वर्ष निवासी शास्त्री काँलोनी भैरूंदा व्दारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि अनाज मण्डी में स्थापित बङा इलेक्ट्रानिक तौल कांटा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि मे मण्डी मे घुसकर डिवाइस लगाकर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे से छेङछाङ कर अनाज तौल में छेङछाङ कर धोखाधड़ी की गयी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 110/25 धारा 318 (4), 331 (4), 3(5) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया। भेरूंदा पुलिस ने
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला* द्वारा अनाज मण्डी मे स्थापित बडे तौल कांटे मे छेङछाङ कर धोखाधडी करने वाले अज्ञात आरोपीयो की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्य़वाही करने के निर्देश दिए गए। निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं नगर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से अज्ञात आरोपीयो की पहचान स्थापित की गई एवं दिनांक 04.03.2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर बजरंगकुटी के पास से अज्ञात आरोपीयो को हिरासत मे लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त रिमोर्ट कन्ट्रोल, चिप, आयरन सोल्डर मशीन, अनाज खरीदने- बेचने की पर्चिया, 17 क्वंटल सोयाबीन, मोबाईल फोन, पंच कार क्रमांक MP 09 ZV 1098, लोडिंग पिकअप क्रमांक MP 41 LA 2513 आरोपीगण के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण मे अन्य आरोपियो को भी चिन्हित किया गया है। जिनके विरूद्द भी जल्द ही वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
अपराध का तरीका : आरोपिगणो द्वारा कृषि उपज मण्डी भैरूंदा में स्थापित बडे इलेक्ट्रानिक तौल कांटे में योजनाबद्ध तरीके से आरएफ चिप लगाई थी। चिप लगाने के पश्चात आरोपीयो ने किसानो से अनाज की बोली लगने के बाद किसान को बोली से अधिक दाम देने का लालच देकर अनाज खरीदते थे एवं तौल के दौरान रिमोट कन्ट्रोल की मदद से वजन को कम कर देते थे। खरीदे हुए अनाज को किराये से लिए गए गोडाउन मे रखते थे एवं अपनी पिकअप गाडी से भरकर मण्डी में तुलवाने के दौरान पुनः वजन बढाकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे। आरोपी*- 1.यौगेन्द्र चौहान पिता सतपाल चौहान उम्र 24 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मण्डी जिला शाजापुर
2.रंजित पिता कमल सिह राजपूत उम्र 29 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मण्डी जिला शाजापुर
3.राजेन्द्र चौहान पिता सतपाल चौहान उम्र 21 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मण्डी जिला शाजापुर
4.सूरज सौलंकी पिता बब्लु सौलंकी उम्र 24 साल निवासी सावेर रोड धरमपुरी इंदौर
5.किशोर माली पिता लक्ष्मी नारायण माली उम्र 35 साल निवासी सावेर रोड धरमपुरी इंदौर आरोपियों से पुलिस ने किए समान रिमोर्ट कन्ट्रोल, चिप, आयरन सोल्डर मशीन, अनाज खरीदने- बेचने की पर्चिया, मोबाईल फोन, 17 क्वंटल सोयाबीन कीमती करीबन 80,000, पंच कार क्रमांक MP 09 ZV 1098 कीमती करीबन 06 लाख, लोडिंग पिकअप क्रमांक MP 41 LA 2513 कीमती करीबन 10 लाख कुल मशरूका कीमती करीबन 17 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया।



