Home » देश-विदेश » पूरे प्रदेश के साथ विदिशा में भी माइक्रो बीट की प्रक्रिया हुई शुरू

पूरे प्रदेश के साथ विदिशा में भी माइक्रो बीट की प्रक्रिया हुई शुरू

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में दी जानकारी बाटी इनफॉरमेशन बुक

विदिशा : आज पूरे प्रदेश के साथ विदिशा जिले में भी पुलिस की बीट के माइक्रो बीट बनाने की प्रक्रिया की गई है। एसपी रोहित कसवानी ने बताया कि प्रत्येक बीट को दो से तीन माइक्रोवेव में तब्दील किया गया है। जिसमें माइक्रो बीट प्रभारियों की प्रमुख भूमिका इनफॉरमेशन और ऑब्जरवेशन की होगी इसके लिए उन्हें अलग-अलग बुक भी दी जा रही है उस बुक का आज विमोचन भी किया गया। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि जिले के 21 थानों की 90 बीट को 344 माइक्रोबीट में परिवर्तित किया गया है जिसके प्रभारी के रूप में आरक्षक प्रधानारक्षक और एमएसआई हो सकते हैं। सभी माइक्रो बीट प्रभारी को अपने क्षेत्र के लाइसेंस, गुंडा लिस्ट, स्थाई वारंटी, संपन्न लोग और प्रबुद्ध लोगों के बारे में भी जानकारी एकजाई करनी होगी, जो उनकी इनफॉरमेशन बुक में दर्ज होगा। उन्हें अपने क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों से जोड़ना होगा, नियमित भ्रमण करना होगा और इसकी जानकारी संबंधित बीट प्रभारी और थानों को देनी होगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति महत्वपूर्ण रूप से पुलिस सक्रिय हो और सभी लोगों से सहयोग लेते हुए अपराध को रोकने अपराधी को पकड़ने के लिए काम किया जा सके

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें