कटनी : ढमरखेड़ा क्षेत्र थाना अंतर्गत में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ था बता दे कि रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। यह पूरी घटना ढीमरखेड़ा के ग्राम जिर्री की है। जानकारी के मुताबिक, कटनी जिले की ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जिर्री के पास मंगलवार दोपहर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जिर्री गांव के आनंद यादव और चाहत यादव की मौत हो गई थी हालांकि घटनास्थल पर ट्रैक्टर ट्राली नहीं मिली इस बड़ी घटना को लेकर परिजनों एवम स्थानीय लोगो ने रास्ते पर शव को रख कर रास्ते को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिजनों का कहना है। आरोपियों की जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय उचित कार्रवाई करें।
बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की और ट्राली को जप्त कर लिया गया है जिसे जंगल में छुपा दिया गया था मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है



