Home » देश-विदेश » तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा एवं प्रशासन से मांग की

तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा एवं प्रशासन से मांग की

Facebook
X
WhatsApp

गुलाबगंज , जिला विदिशा : पानी की समस्या एवं सुलभ कॉम्प्लेक्स इत्यादि समस्याओं को लेकर गूलरखेड़ी पंचायत के नागरिकों ने तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा एवं प्रशासन से मांग की

एक और तो सरकार स्वच्छ भारत मिशन के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं दूसरी ओर धरातल पर स्थिति और कुछ होती है… विकासखंड ग्यारसपुर की गुलाबगंज एवं गूलरखेड़ी सबसे बड़ी पंचायत होने के बावजूद भी यहां पर सुलभ कंप्लेश नहीं हैं और जो हैं वह बहुत ही खराब स्थिति में है…. वहीं दूसरी ओर पानी की समस्या से भी ग्रामीण परेशान हो रहे हैं 

सभी परेशानियों को लेकर गूलरखेड़ी पंचायत के नागरिकों ने गुलाबगंज तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा और समस्या को हल करने की मांग की .

ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सेठ , संजय बड़ोदिया, गजेंद्र नरवरिया , बंटी गंगवाल , राजकुमार रैकवार , दीपक गुप्ता , श्रीराम गुप्ता , राकेश , अखिलेश खैरा, रूपेश रैकवार इत्यादि ग्रामीण जन उपस्थित रहे

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें