Home » देश-विदेश » असीरगढ़ में खजाने की खोज, प्रशासन सख्त

असीरगढ़ में खजाने की खोज, प्रशासन सख्त

Facebook
X
WhatsApp

छावां फिल्म के प्रभाव से असीरगढ़ में खजाने की खोज, प्रशासन सख्त

 बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ किला क्षेत्र में एक बार फिर खजाने की अफवाह ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म छावां में असीरगढ़ का जिक्र होने के बाद ग्रामीणों ने जमीन खोदनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैकड़ों लोग रात के अंधेरे में टॉर्च और आधुनिक उपकरणों के साथ खुदाई करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें मुगलकालीन सिक्के मिल रहे हैं। इतिहासकार कमरुद्दीन फलक का कहना है कि असीरगढ़ लंबे समय से ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र रहा है और यहां मुगलकालीन खजाना दबा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अतीत में भी इस क्षेत्र में पुराने सिक्के और धातु के अन्य अवशेष मिल चुके हैं, इसलिए सोने के सिक्के मिलना कोई नई बात नहीं है। प्रशासन ने लिया एक्शन बढ़ती भीड़ और अवैध खुदाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासन ने इस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है और लोगों को खुदाई से रोकने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। स्थानीय लोगों में यह धारणा है कि असीरगढ़ में मुगलों द्वारा छोड़ा गया खजाना छुपा है। पहले भी सड़क निर्माण के दौरान कुछ मजदूरों को सिक्के मिले थे, जिससे यह अफवाह और तेज हो गई। प्रशासन की सख्ती के बावजूद, फिल्म छावां के प्रभाव से ग्रामीण अब भी खजाने की तलाश में जुटे हैं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें