Home » देश-विदेश » सात दिवसीय एन एस एस शिविर हुआ संपन्न

सात दिवसीय एन एस एस शिविर हुआ संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

पवई के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौता में शासकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) शिविर का तीन मार्च से आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को संपन्न हुआ। शिविर कार्यक्रम में महाविद्यालय के 50 छात्र एवं 50 छात्राओं को शामिल किया गया,जिन्हें शिविर के माध्यम से विद्यालय परिसर और आसपास की साफ सफाई,नालियों की साफ सफाई,जल संरक्षण,भूमि संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों व ग्राम वासियों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों एड्स आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविर कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण,गीत संगीत का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश बागरी,डॉ तरुण सचान डॉ विद्युत शर्मा डॉ प्रवीण सिंह,डॉ सत्य प्रकाश आशीष गंधर्व,राजकुमार पटेल दीपेंद्र सतनामी, श्रीमती मोहिनी अहिरवार,डॉ सविता वर्मा, पुष्कर कुशवाहा,जाहिदा, कोरिया बाबू,शरीफ खान, विनोद अहिरवार,कमल खंगार, संगम सोनी,आदित्य प्रताप सिंह के साथ समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें