Home » देश-विदेश » 92 वर्षीय वृद्धा ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सिर पटककर मांगी इच्छामृत्यु, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

92 वर्षीय वृद्धा ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सिर पटककर मांगी इच्छामृत्यु, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

मध्य प्रदेश : नरसिंहपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब 92 वर्षीय वृद्धा कुंजकुंवर वाई ने अपने सिर पटककर इच्छामृत्यु की मांग की। उनका आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर कब्जे और फसल चोरी की घटनाओं पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे वह परेशान होकर यह कदम उठाने को मजबूर हुई है

गाडरवारा तहसील के ढुटी गांव की निवासी कुंजकुंवर वाई और भागीरथ प्रसाद पटैल ने प्रशासन को पहले भी कई बार पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार, उनके पास कुल 8.70 एकड़ भूमि है, जबकि विपक्षियों को मात्र 1.80 एकड़ जमीन मिली है। इसके बावजूद, आरोपियों ने उनकी पांच एकड़ भूमि की फसलें जबरन काटकर ले लीं और अब शेष दो एकड़ गेहूं की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है।

वृद्ध महिला का आरोप है कि जब उन्होंने फसल चोरी की शिकायत सिहोरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई, तो अब तक कोई जांच नहीं हुई। आरोपियों ने पहले भी उनके कृषि उपकरण और सिंचाई पाइप चोरी किए थे, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुंजकुंवर वाई का कहना है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और 1 मार्च को उनका ट्रैक्टर रोककर खेती करने से मना कर दिया गया। आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि यदि वे फसल काटने की कोशिश करेंगी तो उनकी जान ले ली जाएगी।

कुंजकुंवर वाई ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी कृषि भूमि का सीमांकन तत्काल कराया जाए और उन्हें उनकी फसल काटने की सुरक्षा दी जाए। अन्यथा उन्हें इच्छा मृत्यु की स्वीकृति दी जाए।

होल्ड विजुअल इच्छा मृत्यु की मांग करती वृद्ध महिला

इस पूरे मामले कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि हमने आवेदन लिया है और संबंधित अधिकारी से मामले की जाँच कराई जाएगी, वृद्ध माताजी को उनकी जमीन में कब्जा दिलाया जायेगा।

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें