Home » देश-विदेश » जिले में एक साथ 10000 बच्चों को शासकीय स्कूलों में कराया गया प्रवेश

जिले में एक साथ 10000 बच्चों को शासकीय स्कूलों में कराया गया प्रवेश

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा : नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय आयोजन सीएम राईज स्कूल में किया गया विधायक कलेक्टर और अन्य जनता प्रतिनिधि रहे मौजूद

नई शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत आज से की गई। जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन सीएम राईज स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही बच्चों द्वारा यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगा कर माला पहनकर स्कूल में प्रवेश कराया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पहला कदम स्कूल की ओर के तहत नए प्रवेश कर रहे बच्चों को निशुल्क किट उपलब्ध कराई गई। जिसमें बैग, वॉटर बॉटल, टिफिन लंच और कंपास बॉक्स प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम राईज स्कूल को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारना है उसके लिए भी प्रयास लगातार जारी है। विदिशा के सीएम राईज स्कूल के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। वही कलेक्टर ने बताया कि जलेभर में सरकारी स्कूलों में 10000 से ज्यादा प्रवेश कराए जा रहे हैं हालांकि 20 हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है जो आगामी दिनों में प्रवेश लेंगे

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें