भिंड : घूमने निकली महिला की नाले में गिरने से मौत
लहार के वार्ड नंबर 14 की निवासी थी महिला
लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके
भिंड जिले के लहार नगर के वार्ड नंबर 14 में सुबह घर से घूमने निकली 55 वर्षीय महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई महिला की मौत की सुचना मिलने पर लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार नगर के वार्ड नंबर 14 के रामप्रकाश राठौर की धर्मपत्नी श्रीमती मटटो देवी सुबह घूमने के लिए घर से बाहर निकली थी जब लंबे समय तक वह घर वापिस नहीं लौटीं तो परिजनों ने महिला की तलाश शुरू कर दी
काफी समय बाद महिला का शव खुले पड़ें नाले में पड़ा मिला घटना की जानकारी मिलने पर लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
खुले पड़ें नाले में शव मिलने के बाद मुहल्ला वासी एवं परिजन नाला निर्माण की मांग करने लगे जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने एक महिने में नाला निर्माण करवाने का आश्वासन दिया लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा एवं तेहसीलदार महोदय ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकलवाकर कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया


