Home » देश-विदेश » पत्थर खदानों पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

पत्थर खदानों पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

Facebook
X
WhatsApp

60 से अधिक वन रक्षक और अधिकारी तैनात

 वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से किया जा रहा था उत्खनन

10 वर्ग किलो मीटर में फैली खदानों से निकले पत्थरों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा

मौके से 2 ट्रक और 4 ट्रैक्टरों-ट्राली जप्त

अवैध गतिविधियों में संलग्न 4 वन रक्षकों को किया गया सस्पेंड 

अतिक्रमण मुक्त फॉरेस्ट की जमीन पर किया जाएगा प्लांटेशन

 विभाग ने 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की

विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील अंतर्गत उदयपुर में वन विभाग की जमीन में संचालित हो रही अवैध खदानों पर फॉरेस्ट की टीम ने प्लानिंग बनाकर एक बड़ी कार्रवाई की…. करीब 10 वर्ग किलोमीटर में फैली यह लंबी खदानें भू माफियाओं की कमाई का एक बड़ा अड्डा थीं…. डीएफओ हेमंत यादव के नेतृत्व में वन विभाग की कार्रवाई की गई जिसमें सातों रेंज के तकरीबन 70 अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए…डीएफओ ने उदयपुर रेंज में पदस्थ चार वनरक्षकों को अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने के चलते निलंबित कर दिया l

वन विभाग के उड़नदस्ते ने वन भूमि से पत्थर ले जा रहे दो ट्रक और चार ट्रैक्टर ट्रालियों को भी जप्त किया है, जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है…. इसके अलावा बुलडोजरों के माध्यम से पत्थर और फार्सियों को भी नष्ट किया गया… डीएफओ हेमंत यादव ने बताया कि जिस वन भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा खदानें चलाई जा रही थी उनको मुक्त करा कर चारों ओर तार फेंसिंग की जाएगी जिसमें जुलाई माह से प्लांटेशन किया जाएगा…कार्रवाई के दौरान ड्रोन की मदद से वन भूमि का सर्वे किया गया…. इसके अलावा कुछ प्रमुख स्थानों पर भूमिया फिर से अवैध उत्खनन ना कर सके जिसको लेकर वन विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल किए गए हैं 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें