Home » देश-विदेश » पहली बार पूरा शहर अँधेरे में डूबा,मॉक ड्रिल ने कराया अंधकार कायम

पहली बार पूरा शहर अँधेरे में डूबा,मॉक ड्रिल ने कराया अंधकार कायम

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : सरकार के निर्देशित कार्यक्रमो के तहत मॉक ड्रिल में घरों सड़को प्रतिस्थानो में बिजली बन्द रखे जाएँगे इसी निर्देशो को पालन कराने जिला प्रशासन पूरी तैयारियां कर रखा था निर्धारित समय शाम 7.15से आधे घण्टे बिजली सप्लाई को बन्द कर समूचे शहर में अंधेरा कायम कर दिया गया।

जो जहां रहा ठिठक गया सड़को पर गाड़ियां खड़ी बिना लाइट चालू किये वाहन भी चलते दिखाई दिए।

शहर के मिशन चौक पर ब्लैक आऊट का मॉक ड्रिल कराया गया जिसमें एक भवन में आग लगने और आपदा में रेस्क्यू करने की मॉक ड्रिल कराई गई

बार्डसले इंग्लिश मीडियम स्कूल कैम्पस में SDREF नगर निगम फायर ब्रिगेड पुलिस महकमा मौजूद रहा जहां बिल्डिंग में आग लगने और बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सफलता पूर्वक SDREF की टीम ने निकाला।

रेस्क्यू कराने में दो शासकीय कर्मी घायल हुए और कटनी SDM प्रदीप मिश्रा रेस्क्यू टीम की मॉनिटरिंग कर रहे थे जो रेक्सयू के दौरान घायल हो गए जिन्हें तत्काल SDREF की टीम एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजी।

कलेक्टर ने बताया कि आपदा और युद्ध के समय इस तरह अंधेरे में रहना और सहयोग करना है इस बात का अभ्यास कराया गया,कलेक्टर दिलीप यादव और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुँचे घायलो का हाल जाना।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें