Home » देश-विदेश » 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी में घटना की दो तस्वीरें – एक वीडियो में मारपीट करते बदमाश, दूसरे वीडियो में जुलूस के दौरान अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कहते हुए दिखे दबंग।

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी के सामने माधव होटल पर युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों का नगर में जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ कहते नजर आए।

यह घटना उस समय हुई जब एक युवक होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने समाज विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका युवक ने विरोध किया। विरोध के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट इतनी हिंसक थी कि युवक की सोने की चेन और कान की बाली तक छीन ली गई, जिससे उसके कान से खून निकलने लगा।

पीड़ित युवक की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की और अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के बाद शहर में जुलूस निकालकर समाज को संदेश दिया गया कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें