Home » देश-विदेश » मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

Facebook
X
WhatsApp

लहार : असवार एवं मछंड को नगर परिषद बनाने की घोषणा की सौ बीघा जमीन पर बनेगा औघौगिक क्षेत्र 

लहार विधायक अंबरीश शर्मा के नाम नेतृत्व में हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हैलीकॉप्टर द्वारा एक दिवसीय दौरे पर भिंड जिले के लहार पहुंचे जहा लहार विधायक अंबरीश शर्मा के मार्गदर्शन में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव ने 

लहार में आयोजित स्व-सहायता समूहों के भव्य सम्मेलन में सहभागिता कर ₹117 करोड़ से अधिक लागत की 50 विकाशरत परियोजनाओं का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 

लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माँग पर मछंड़ तथा असवार ग्राम पंचायत को नगर परिषद बनाने की घोषणा की एव लगभग सौ बीघा जमीन पर औघौगिक क्षेत्र बनाने की भी घोषणा की तथा लहार विधायक अंबरीश शर्मा की मांग पर आलमपुर शासकीय महाविद्यालय का नाम अहिल्याबाई होलकर करने की घोषणा भी मंच से की तथा असवार में नायब तहसीलदार को बैठने के लिए निर्देशित किया 

 

स्वास्थ्य, सड़क और शहरी विकास से जुड़ीं ये सभी परियोजनाएं न केवल लहार बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी विकास और समृद्धि के नए-नए द्वार खोलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 

कार्यक्रम में मेघावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया 

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया। ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर हमारी सरकार मध्यप्रदेश के हर जिले में विकास की नई गाथा लिख रही है। जनसभा को लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू भैया तथा केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बढ़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया 

सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य,सांसद श्रीमती संध्या राय ,विधायक अम्बरीष शर्मा सहित अन्य स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित रहे 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें