किसान की मेहनत की कमाई चुराने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंज बासौदा क्षेत्र के देहात थाने में एक किसान से ₹1,70,000 की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 मार्च को किसान बशीम खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंडी से फसल बेचकर लौटते वक्त मोटरसाइकिल में रखे पैसों की चोरी हो गई।
इसको लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत सिंह सांसी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने आरोपी से पूरी नगदी बरामद कर ली मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मंडियों और सामाजिक आयोजनों में रेकी कर वारदात को अंजाम देते था।
Author: mpmedia24
Post Views: 115


