छतरपुर : जिले के राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में यादव परिवार का कुशवाहा परिवार के लोगों से विवाद हो गया। सभी कुशवाहा समाज के लोग एकराय होकर अपने पक्ष के ठाकुर समाज के लोगों को लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए पत्थर बाजी की, जितेंद्र बुंदेला और उनके साथियों ने देशी कट्टे से फायर किया जो कि महिला जयंती यादव के जांघ में गोली लगी महिला की हालत गंभीर, तीन अन्य घायल, राजाराम यादव ने राजनगर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया राजनगर पुलिस ने घायलों को राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमएलसी के लिए भेजा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय छतरपुर रेफर किया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है,,,,,,, परिजनों के अनुसार
जयंती के जांघ पर गोली लगनें से वह बेहोस हो गई, 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे ज़िला अस्पताल लाया गया!
कुशवाहा परिवार के विवाद के चलते गोली की घटना को अंजाम दिया गया हैं, वंही पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई!
घायल महिला जयंती यादव ने बताया कि कुशवाहा और ठाकुरो ने घर पर आकर पत्थर, लाठी डंडों से मारपीट करने लगे अचानक कट्टे से गोली मार दी जो मेरी जांघ में लगी।
परिजनों ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने ठाकुरों के साथ मिलकर गोली मारकर जयंती को घायल कर दिया।
एसडीओपी खजुराहो नवीन दुबे ने बताया राजनगर थाने में
जितेंद्र बुंदेला,रामपाल बुंदेला, शंभू कुशवाहा, गया प्रसाद कुशवाहा, महेश कुशवाहा सहित अन्य पर बीएनएस की धारा 109(1),125(a),296,115(2),3(5) में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश जारी है


