ASP विदिता डागर ने किया खुलासा 40 लाख कीमत की मोटरसाइकिलें जप्त
छतरपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत नवंबर 2024 में नर्मदा अपना अस्पताल के बाहर एवं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों की चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में पृथक-पृथक प्रकरण भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किए गए थे मोटरसाइकिल चोरी के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए एसपी अगम जैन के निर्देश पर सीएसपी अमन मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी तारतम्य में विगत दिनों एक संदिग्ध युवक की छतरपुर के मेला ग्राउंड में चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को धर दबोचा और उससे कडाई से पूछताछ करने पर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य होना बताया जिसके आधार तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से चोरी की 28 मोटरसाइकिलें बरामद की गई एडिशनल एसपी विदिता डागर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के चार सदस्य बकस्वाहा के निवासी हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है एक मुख्य आरोपी बन्डा थाना अंतर्गत रहने वाला है जिसकी तलाश की जा रही है एडिशनल एसपी ने बताया कि उक्त अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों द्वारा छतरपुर से 8 मोटरसाइकिलें चोरी की थी वहीं कुछ अन्य जिलों और कुछ अन्य राज्यों से चोरी की गई थी उन्होंने कुल 28 मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपए बताई है कुल मिलाकर छतरपुर की कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है देखिए इस अवसर पर एडिशनल एसपी विदिता डागर ने क्या कुछ कहा मीडिया से चर्चा के दौरान


