पवई मध्य प्रदेश : स्वतंत्रता दिवस पर माता कलेही परिसर में होगा सामूहिक ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम,सलामी एवं परेड जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न
आगामी 79 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश प्रदेश सहित जिले भर में तैयारियां जोरों पर है। इसी को लेकर मंगलवार को एसडीएम समीक्षा जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश उपाध्याय,नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । बैठक में आगामी 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह,सामूहिक ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी गई ,बता दें कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के आयोजन का दायित्व बारी बारी से नगर परिषद और जनपद पंचायत का रहता है। इस बार कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी गई है। लगभग एक दशक से इन राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में होता आ रहा है,किंतु इस वर्ष अतिवृष्टि होने के कारण स्टेडियम में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे कार्यक्रम आयोजन के स्थान में परिवर्तन कर पवई से डेढ़ किलोमीटर दूर माता कलेही देवी परिसर में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।जिसका एसडीएम, सीईओ और नगर परिषद अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाया जाता है और इस दौरान वर्षा ऋतु होती है तो बारिश का होना स्वाभाविक है।ऐसे में यदि महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में ही स्थाई व्यवस्था हो जाती तो सार्वजनिक ध्वजारोहण समारोह के लिए स्थान चयन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता, आगामी वर्षों में शासन प्रशासन को इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने में किसी तरह से कोई बाधा उत्पन्न न हो और इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छोटे- बड़े नन्हे मुन्ने भैया बहन जो एक-एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारी करते हैं उनका भी मनोबल ना टूटे


