Home » देश-विदेश » काँग्रेस ने राहुल गाँधी के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च-वोट चोर गद्दी छोड़ो नारो के साथ

काँग्रेस ने राहुल गाँधी के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च-वोट चोर गद्दी छोड़ो नारो के साथ

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : देश मे इन दिनों राहुल गाँधी द्वारा वोट चोरी कर सरकार बनाये जाने के वोटों की हेराफेरी का खुलासा करने के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है,कांग्रेस सड़को पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ पदाधिकारीयो व पूर्व विधायक द्वारा हाथों में मोमबत्ती जलाकर शहर भृमण करते हुए सुभाष चौक पहुँचे जहां जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारों के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

काँग्रेस के केंडल मार्च में पूर्व विधायक सौरभ सिंह व काँग्रेस नेता अमित शुक्ला और महिला काँग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सुभाष चौक पर कैंडल मार्च का समापन हुआ।

काँग्रेस नेताओ ने कहा ये अभी मोमबत्ती है यदि केंद्र सरकार जल्द वोट चोरी मामले में काँग्रेस के आरोप को स्वीकार नही करती और गद्दी नही छोड़ेगी तो कांग्रेस आगे मोमबत्ती की जगह मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें